फर्जी डिग्री विवाद: विश्वास ने कहा, डर गए हैं एलजी और केंद्र सरकार
नयी दिल्ली। दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तोमर की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेता आग बबूले हो चुके हैं। पार्टी के नेता और प्रवक्ता धरने पर बैठ गए हैं।

आप नेता आशुतोष और कुमार विश्वास भी एटीएस दफ्तर के सामने धरने पर बैठे हैं। तोमर की गिरफ्तार को गलत बताते हुए कुमार विश्वास मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने तोमर की गिरफ्तारी पर सवाल खड़ा किया और कहा कि कानून मंत्री कि गिरफ्तारी अपराधियों की तरह हुई है।
उन्होंने कहा कि आप भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। तोमर की गिरफ्तारी इसी लड़ाई का नतीजा है। उन्होंने कहा कि आप की इस लड़ाई ने उपराज्यपाल और केंद्र सरकार दोनों ही डर गए हैं। उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने धमकी भरे अंजादा में कहा कि इसका परिणाम बीजेपी को आगे आने वाले चुनावों में भुगतना होगा।
विश्वास ने कहा कि मंत्री से जिस तरह का व्यवहार किया गया है वह स्वीकार्य नहीं है। एसीपी ने जितेंद्र तोमर के ड्राइवर को धक्का देकर बाहर कर दिया और खुद गाड़ी ड्राइव किया। उन्होंने कहा कि क्या कानूनमंत्री अपराधी है? जो पुलिस उनके साथ इस तरह का व्यवहार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications