वायु प्रदूषण से निपटने की क्या है दिल्ली सरकार की तैयारी, अरविंद केजरीवाल ने बताया प्लान

सर्दियां शुरू होते ही दिल्ली की हवा दम घोंटू हो जाती है, लेकिन शायद इस बार ऐसा न हो। वायु प्रदूषण से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक 10 सूत्रीय कार्य योजना की घोषणा की।

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। सर्दियां शुरू होते ही दिल्ली की हवा दम घोंटू हो जाती है, लेकिन शायद इस बार ऐसा न हो। वायु प्रदूषण से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक 10 सूत्रीय कार्य योजना की घोषणा की। इस कार्य योजना में कचरा जलाने, धूल और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच के लिए टीमों का गठन शामिल है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम ने दावा किया कि केंद्र सरकार और पड़ोसी राज्यों ने किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए कुछ नहीं किया, जिससे सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण होगा। उन्होंने पड़ोसी राज्यों से फसल अवशेषों पर मुफ्त बायो-डीकंपोजर का छिड़काव करने की भी अपील की।

Arvind Kejriwal

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने भी ऐसा ही किया है। उन्होंने सरकारों से हवा को साफ करने के लिए साथ मिलकर काम करने की भी अपील की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुलासा किया कि दिल्ली सरकार ने धूल प्रदूषण की जांच के लिए निर्माण स्थलों के निरीक्षण के लिए 75 टीमों का गठन किया है और शहर में प्रदूषण हॉटस्पॉट की निगरानी के लिए विशेष टीमें भी होंगी।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला बोलीं- अब बॉडी नहीं ये चीज देखकर फिल्में देते हैं मेकर्स

सीएम ने कहा- 'हमने दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू किया। हमने स्थिति की समीक्षा करने और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों को दंडित करने के लिए धूल रोधी अभियान के तहत 75 टीमों का गठन किया है। हम दिल्ली के स्मॉग टॉवर के प्रभाव का अध्ययन कर रहे हैं और अगर परिणाम अच्छा रहा, तो और टावर लगाए जाएंगे।'

उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में 20 एकड़ के क्षेत्र में फैले देश का पहला इको वेस्ट पार्क बना रहे हैं।
सीएम ने कहा कि हमने 64 ऐसे रोड चिह्नित किए हैं जिन पर जाम की समस्या अधिक रहती है और इसे वायु प्रदूषण बढ़ता है। इसे कम करने के लिए 500 टीमें बनाई जाएंगी। इसके अलावा कचरे को जलाने से रोकने के लिए 250 टीमें गठित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण फिलहाल नियंत्रण में हैं लेकिन जैसे जैसे पराली जलेगी प्रदूषण बढ़ता जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+