बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला बोलीं- अब बॉडी नहीं ये चीज देखकर फिल्में देते हैं मेकर्स
नई दिल्ली, 25 सितंबर: साल 2002 में शेफाली जरीवाला का गाना 'कांटा लगा' रिलीज हुआ, जो सुपर-डुपर हिट रहा। इस गाने के बाद शेफाली ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आईं, लेकिन बिग बॉस 13 उनके लाइफ में टर्निंग प्वाइंट बनकर आया। अब उनके पास कई प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं। जिसके बारे में उन्होंने खुलकर बात की। शेफाली का मानना है कि अब फिल्ममेकर्स बॉडी और फिगर नहीं देखते बल्कि वो टैलेंट को देखते हैं।

पहले ऑफर होते थे ग्लैमरस रोल्स
शेफाली ने कहा कि शुरू में तो मुझे सिर्फ ग्लैमरस रोल्स ही ऑफर होते थे, लेकिन अब कई महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिए मिल रहे हैं। उन्हें नहीं पता कि चीजें उनके लिए कैसे बदलीं, लेकिन जो कुछ भी बदला वो बेहद खूबसूरती से बदला है। उन्होंने कहा कि अब फिल्ममेकर्स को बॉडी से मतलब नहीं है, वो मेरे में भरोसा दिखा रहे और मेरे टैलेंट को देख रहे। इस वजह से उनके पास अलग तरह के किरदार निभाने के ऑफर आ रहे हैं।

खूबसूरती से बदलीं चीजें
एक्ट्रेस ने मौजूदा वक्त के बदलाव के पीछे की वजह ओटीटी प्लेटफॉर्म को बताया। उन्होंने कहा कि जब से ओटीटी प्लेटफॉर्म शुरू हुआ है, उसने मेरी दुनिया में कई विकल्प शुरू किए हैं। अब आलम ये है कि वो हर दिन शूटिंग करने जाती हैं। साथ ही जो किरदार निभाती हैं, वो बहुत ही खूबसूरत और अलग होते हैं। अभी जिस तरह की स्क्रिप्ट्स उन्हें मिल रही, वो उनके लिए बहुत बड़ी बात है।

इन सीरीज में आएंगी नजर
वेब सीरीज 'क्लास ऑफ 2020' के अगले सीजन की घोषणा हो गई है, जिसमें शेफाली भी नजर आएंगी। इसमें उन्हें जन्नत नाम की महिला का किरदार निभाना है। जिसकी शूटिंग चल रही। हाल ही में शेफाली ने इस सीरीज पर कहा था कि विकास गुप्ता, रोहन और पूरी टीम बहुत ही अच्छा काम कर रही है। हम जल्द ही शूटिंग खत्म कर लेंगे। इसके अलावा वो 'रात्री के यात्री' सीजन 2 में भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications