महिलाएं न पहनें वेस्टर्न कपड़े, आकर्षित हो जाते हैं पुरुष: रज्जाक मुल्ला

सीपीएम विधायक रज्जाक मुल्ला ने महिलाओं के पहनावे को उनके ऊपर होने वाले अपराध का कारण बताते हुए उन्हें नसीहत दे डाली। रज्जाक ने कहा कि महिलाओं को वेस्टर्न कपड़े जैसे की जींस-टॉप नहीं पहनने चाहिए क्योंकि इस तरह के पहनावे से पुरुष आकर्षित होते हैं।
महिलाओं पर आधारित एक मुस्लिम कांफ्रेंस में पहुंचे रज्जाक ने कहा कि महिलाओं को वेस्टर्न कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इंडियन सोसाइटी में ऐसे कपड़े पूरी तरह से स्वीकार नहीं किए गए हैं और समाज की नैतिक सोच से मेल नहीं खाते हैं।
रज्जाक ने महिला सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि पश्चिमी परिधान महिलाओं के प्रति पुरुषों को आर्षित करता है जो उनके खिलाफ होने वाले अपराध का कारण बनती है। अपने विधायक के इस विवादास्पद बयान पर सीपीएम ने खुद को अलग करते हुए इसे उनका निजी बयान करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications