सुहागरात से पहले ही गहने और कैश लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्‍हन

शुक्रवार रात शादी कराने के लिए वे एक लड़की को लेकर मोदीनगर आए और गोयलपुरी कॉलोनी में टीचर के एक बेटे के साथ रस्मों के साथ शादी करा दी।

नई दिल्‍ली। रात को शादी हुई थी। घर में सब खुश थे लेकिन सुबह होते ही घर में कोहराम मच गया। घर से सारे कीमती सामान, जूलरी और कैश गयाब थे। चौकाने वाली बात ये थी कि इन सबके साथ दुल्‍हन भी गायब थी। जी हां वो लुटेरी दुल्‍हन थी और घर का सारा सामान लेकर चंपत हो चुकी थी।

Delhi: Wedding at night, bride ran away with jewelery in morning

परिवारवालों ने इस संबंध में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। वहीं आस-पास के लोगों का कहना है कि दुल्‍हन को खरीद कर लाया गया था। जानकारी के मुताबिक मामला दिल्‍ली के कृष्‍णानगर कॉलोनी का है। यहां रहने वाले रिटायर्ड टीचर के 3 बेटे हैं। तीनों की शादी अबतक नहीं हुई थी।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन से बागपत जिले के बसी खेकड़ा गांव निवासी 2 लोग रिश्ते को लेकर उनके घर के चक्कर लगा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने टीचर के एक बेटे की शादी कराने के नाम पर करीब 60 हजार रुपये लिए थे। शुक्रवार रात शादी कराने के लिए वे एक लड़की को लेकर मोदीनगर आए और गोयलपुरी कॉलोनी में टीचर के एक बेटे के साथ रस्मों के साथ शादी करा दी।

परिवारवालों के मुताबिक शुक्रवार की रात दुल्‍हन आई और शनिवार तड़के अचानक लापता हो गई। काफी खोजने के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला तो घर की जांच की गई। इस जांच के दौरान पता चला कि मुंह दिखाई के रूप में लोगों से मिली रकम व जूलरी भी गायब है।

माना जा रहा है कि जिन लोगों ने विवाह तय कराने के लिए पैसा लिया था। वह गैंग कॉलोनी के आसपास ही ठहरा हुआ था और दुल्हन रूपी महिला उस गैंग की सदस्य थी, जो रुपये व जूलरी लेकर फरार हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+