मुफ्त मिल गया पानी बिजली पर फैसला आज

आप के वादों के मुताबिक बिजली बिलों में 50 फीसदी की कटौती की जाएगी। ऐसे में अब सबकी नजर केजरीवाल के अगले फैसले की ओर है। चुनावी वादों को पूरा करने में जुटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज बिजली के दाम आधे करने को लेकर अहम ऐलान कर सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक 0-200 यूनिट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 50 फीसदी तक सस्ती बिजली मिल सकती है। वहीं 400 यूनिट तक इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 25 फीसदी तक सस्ती बिजली मिल सकती है। आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बिजली के दामों में 50 फीसदी तक की कटौती का वादा किया था। जिसके बारे में आज शाम तक घोषणा की जा सकती है। जिसका फायदा दिल्ली की लगभग 70 फीसदी आबादी को मिलेगा।
डीईआरसी ने मार्च तक फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली की कीमत नहीं बढ़ाने का फैसला किया था। डीईआरसी के चेयरमैन पी डी सुधाकर ने कहा है कि बिजली कंपनियां हर तीन महीने बाद अपनी प्रोडक्शन कॉस्ट बताती हैं, इस बार उनपर एडिशनल चार्ज नहीं पड़ा है इसलिए इस बार मार्च तक फ्यूल सरचार्ज नहीं बढ़ेगा यानि मार्च तक फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली के रेट नहीं बढ़ेंगे। दरअसल केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में बिजली की कीमत आधी करने का वादा किया है।












Click it and Unblock the Notifications