दिल्ली चुनाव- लोकतंत्र के पर्व पर वोटर निकले घरों से

नई दिल्ली( विवेक शुक्ला)। जम्हूरियत के पर्व के चलते आज दिल्ली में में सारा माहौल किसी त्योहार जैसा है। हर तरफ उत्साह और उमंग का मंजर है। अगर बात विश्वास नगर सीट की करें जहां से अरुण जेटली के राजनीतिक सलाहकार अरुण जेचली बाग्य आजमा रहे हैं, वहां पर मतदान सुबह से ही तेजी से हो रहा है।

सुबह आठ बजे से ही सेंट एन्ड्रज स्कूल, प्लेटो स्कूल और सेंट मदर टेरेसा स्कूल में सभी उम्र के मतदाता अपने वोट देन पहुंच रहे हैं। प्रदीप गुप्ता अपना वोट देने के बाद प्लेटो स्कूल से निकले तो कहने लगे कि सारी व्यवस्था मतदान केन्द्र के बाहर शानदार है। वोट डालने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

सब दलों के कार्यकर्ता तैनात

इससे पहले सुबह छह- सात बजे से ही कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भाजपा के भी लोग मतदान केन्द्रों से कुछ दूरी पर खड़े थे अपनी-अपनी टेबलों पर। वहां से वोटर पर्चियां लेकर वोट देने के लिए जा रहे हैं।

चूंकि ये सारा क्षेत्र जिसमें पटपड़गंज,शाहदरा, लक्ष्मी नगर, गांधी नगर सीटें आती हैं, बेहद अहम है, इसलिए सभी दल इधर कोशिश करते रहे कि उन्हें ही जीत मिले। कल शाम तक भाजपा के लोग घर-घर जाकर मतदातओं को अपने पक्ष में करने की कवायद में लगे हुए।

भिड़े कार्यकर्ता

प्रीत विहार में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच छिट-पुट मारपीट की बातें भी सामने आईं। पर उन्हें जल्दी ही सुलझा लिया गया।

इस बीच, नई दिल्ली सीट जिधर से अरविंद केजरीवाल मैदान में हैं वहां पर भी वोटिंग तेजी से चल रही है। पंचकुईया रोड, मंदिर मार्ग के मतदान केन्द्रों पर मतदाता सुबह से वोट देने के लिए आने शुरू हो गए थे।

हाल कृष्णा नगर का

कृष्णा नगर में भी मतदान रफ्तार पकड़ रहा है। इस सीट के राधेपुरी में रहने वाले वोटर संजय वधावन मानते हैं कि इधर मुकाबला कड़ा है, पर किरण बेदी कम अंतर से तो मैदान मार ही लेंगी। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस और आप से तगड़ा मुकाबला करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+