किल्लत हुई तो VIP इलाकों में ही पानी की कटौती: केजरीवाल
नयी दिल्ली। गर्मी के आते ही दिल्ली में पानी की संकट गहराने लगता है। कई इलाकों में पानी की सप्लाई कई-कई दिनों तक नहीं हो पाती है। पानी की बूंद-बूंद के लिए लोग तरसने लगते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा प्रभावित वो इलाके होते है जहां पानी की पाईप लाईन नहीं बिछी है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

पानी कटौती को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है। केजरीवाल ने ऐलान किया है कि अगर दिल्ली में इस बार पानी की कटौती की जरूरत पड़ी तो उसका बोझ सिर्फ आम जनता पर ही नहीं डाला जाएगा बल्कि वीआईपी इलाकों में भी पानी की कटौती की जाएगी।
केजरीवाल ने साफ कर दिया कि पानी की कटौती की स्थिति बनने पर मंत्रियों के घरों में भी पानी की सप्लाई प्रभावित की जाएगी। विधानसभा में बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि ये सब जानते है कि दिल्ली में पानी की कमी है। पानी को लेकर हरियाणा राजनीति कर रहा है। ऐसे में उन्होंने दिल्ली जलबोर्ड को आदेश दिया है कि जब दिल्ली में पानी की कटौती की जरूरत हो तो उसका बोझ सिर्फ आम जनता पर ही नहीं बल्कि वीवीआईपी इलाकों पर भी बराबर बांटा जाए। उन्होंने साफ किया कि जल संकट आने पर सिर्फ प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, अस्पतालों की पानी सप्लाई नहीं रोकी जाएगी बाकी हर जगह पानी की कटौती होगी।












Click it and Unblock the Notifications