बिन्नी से डरते है अरविंद केजरीवाल, इसलिए पार्टी से निकाला

vinod kumar binny
नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार एक के बाद एक नए विवादों में फंसती जा रही है। पार्टी के बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ी दी है। आम आदमी पार्टी से अपने बागी तेवर के कारण निकाले गए बिन्नी ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी उनसे डर गई है। उन्होंने कहा कि इसी डर की वजह से आम आदमी पार्टी ने उन्हें निकाल दिया। गौरतलब है कि लक्ष्मीनगर से आम आदमी पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिन्नी को पार्टी ने उनके बागी रवैये के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

आप के खिलाफ हमलावर तेवर अपनाए हुए बिन्नी ने कहा कि वो ही नहीं पार्टी के दूसरे विधायक भी पार्टी से नाराज हैं। बिन्नी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जल्दबाजी में इसलिए निकाला, क्योंकि पार्टी को डर था कि कहीं ये नाराज विधायक उनके धरने के दौरान मंच पर न आ जाएं। पार्टी पर मुद्दों से भागने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अपने मुद्दों से भटक गई है। अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ आप के कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर हमला करते हुए बिन्नी ने कहा कि उप राज्यपाल को ऐक्शन लेना चाहिए। बिन्नी आज से जंतर मंतर पर धरना शुरू करने वाले है। धरने पर बैठने से पहले बिन्नी ने आपप की सरकार पर विस्फोट किए हैं।

बिन्नी ने अरविंद केजरीवाल पर सवाल उटाते हुए कहा कि पार्टी को मुझे निष्कासित करने से पहले उनलोगों को बाहर निकालना चाहिए जिन्होंने जिन्होंने देश को बांटने की बात की, जिन्होंने महिलाओं से बदसलूकी की, जिन्होंने देश के कानून का मजाक बनाया और जिन्होंने नियमों को ताक पर रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+