बिन्‍नी ने दिया 'आप' को टेंशन, अपनी ही सरकार के खिलाफ कल से अनशन

 Vinod Kumar Binny
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। आम आदमी पार्टी की मुश्‍किलें समाप्‍त होने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां एक तरफ मुख्‍यमंत्री और पार्टी के संस्‍थापक अरविंद केजरीवाल का धरना और कानून मंत्री सोमनाथ भारती का मामला फंसा हुआ है वहीं दूसरी तरफ पार्टी के नाराज विधायक विनोद कुमार बिन्‍नी ने एक नयी मुसिबत खड़ी कर दी है। बिन्‍नी सोमवार से अपनी ही सरकार की नीतियों के खिलाफ जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठेंगे। विनोद कुमार बिन्‍नी ने इसके लिये लोगों से अपील की है वो उनका साथ दें।

बिन्‍नी ने बताया कि अरविंद केजरीवाल सरकार अपने वादों को भूल गई है। लोगों के साथ धोखा हुआ है और मै उनकी आवाज उठा रहा हूं। विनोद कुमार बिन्‍नी ने कहा कि अभी तक किसी के बिल माफ नहीं हुए है और ना ही दाम कम किये गये हैं इसीलिए अब लोग उनसे नाराज हैं। पूरी दिल्ली में 25 टीमें लगी हैं, जो लोगों से समर्थन देने के लिए अपील कर रही हैं। बिन्‍नी ने कहा कि लोग मेरे साथ हैं, जिनके साथ धोखा हुआ है वो मेरे अनशन में सात देगें।

मीडिया जब अच्छा दिखाता था, तब क्या इन्होंने पैसे दिए थे। आज इनके खिलाफ दिखाया तो ये बैखला गये हैं। जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं..तब तक अनशन करूंगा। मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल जिस दिन सरकार बनाने का दावा किये थे उस दिन से विनोद कुमार बिन्‍नी का बागी तेवर सामने आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+