भारतीय सैनिक के सिर कलम करने का वीडियो जारी किया गया

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि यह वीडियों की सत्यता जानने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। तिवारी के अनुसार सच सामने आने पर रक्षा मंत्रालय इस पर प्रतिक्रिया जरूर देगा। सेना मुख्यालय ने अभी इस पर कुछ भी नहीं कहा है।
वीडियो में हेमराज के सिर के साथ एक व्यक्ति है, जिसके हाथ में टॉर्च और भारतीय मुद्रा सहित कुछ समान भी है। यह घटना 8 जनवरी 2013 की है जब भारतीय सीमा में घुसे पाक बीएसएफ और आतंकवादियों ने भारतीय जवानों का सिर काट दिया था और हेमराज का सिर अपने साथ लेकर चले गये थे। इस घटना के बाद पूरा देश गुस्से से उबल पड़ा था।
उम्मीद लगायी जा रही है कि यह हरकत खौफ फैलाने के लिए भी की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications