पीएम आवास पर विरोध प्रदर्शन कर रहे UPSC छात्र हिरासत में

UPSC aspirants protest infront of PM residence
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के तरीके में बदलाव के विरोध में पीएम आवास के सामने बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने शनिवार सुबह हिरासत में ले लिया है। लगभग 200 से ज्यादा अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले ये छात्र शुक्रवार सुबह से ही प्रधानमंत्री आवास के करीब प्रदर्शन कर रहे थे।

ये छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें अपनी चिंताओं से अवगत कराना चाहते थे। अभ्यर्थी गुरजिंदर कौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता वेंकैया नायडू ने हमें पूर्व में आश्वासन दिया था कि हमारी मांगों एवं चिंताओं पर गौर किया जाएगा, लेकिन इस दिशा में कुछ नहीं हुआ, जिसके कारण हमें धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। जीटीबी नगर से यहां प्रदर्शन करने पहुंचीं अभ्यर्थी गुरजिंदर कौर ने कहा कि हम तब तक प्रदर्शन करते रहेंगे, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

रात भर धरने पर बैठे रहे छात्र

पुलिस ने शनिवार तड़के करीब 4.30 बजे अचानक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें बस में भरकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले गई। महिला प्रदर्शनकारियों ने उन्हें बस में भरने तथा पुलिस स्टेशन ले जाने के दौरान पुलिस पर बर्बर व्यवहार करने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों से कई बार क्षेत्र को खाली करने के लिए कहा गया, क्योंकि वे जहां प्रदर्शन कर रहे थे, वह यह उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में आता है और प्रधानमंत्री आवास 7ए रेस कोर्स रोड के करीब था।

प्रदर्शनकारियों को कई बार क्षेत्र खाली करने की चेतावनी दिए जाने के बाद यह कदम उठाया गया। प्रदर्शन के कारण शुक्रवार को मध्य दिल्ली के अंतर्गत आने वाले चार मेट्रो स्टेशनों को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया था। साथ ही औरंगजेब रोड और तुगलक रोड चौराहे को भी बंद कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+