UPSC 2021 Topper : कौन हैं श्रृति शर्मा, अंकिता अग्रवाल व गामिनी सिंगला?

UPSC 2021 Topper : कौन हैं श्रृति शर्मा, अंकिता अग्रवाल अग्रवाल व गामिनी सिंगला? जानिए तीनों की स्ट्रेटेजी

नई दिल्ली, 30 मई। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया है। टॉप 3 स्थानों पर महिला अभ्यर्थी अव्वल रही हैं। श्रृति शर्मा ने प्रथम, अंकिता अग्रवाल ने द्वितीय, गामिनी सिंगला ने तृतीय स्थान पाया है।

आइए जानते हैं दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षा यूपीएससी सीएसई 2021 की टॉपर बेटियों के बारे में।

Recommended Video

    UPSC Final Result 2021 Topper: जानें कौन हैं UPSC Topper Shruti Sharma | वनइंडिया हिंदी
    Shruti Sharma, AIR-1 UPSC 2021

    Shruti Sharma, AIR-1 UPSC 2021

    - यूपीएससी 2021 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाली टॉपर श्रुति शर्मा मूलरूप से यूपी के बिजनौर निवासी है।

    - श्रुति शर्मा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक व जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से पीजी किया।

    - श्रुति शर्मा ने यूपीएससी की तैयारी के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया रेसिडेंश्यिल कोचिंग एकेडमी (RCA) से कोचिंग ली थी।

    Ankita agarwal, AIR-2 UPSC 2021

    Ankita agarwal, AIR-2 UPSC 2021

    - यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2021 की सेकंड टॉपर अंकिता अग्रवाल बिहार के मधेपुरा जिले के बिहारीगंज की रहने वाली हैं।

    - अंकिता अग्रवाल का का पैतृक घर बिहारीगंज में है। प्रारंभिक पढ़ाई बिहारीगंज में ही हुई थी।

    - यूपीएससी टॉपर अंकिता अग्रवाल उच्च शिक्षा कोलकाता व दिल्ली में प्राप्‍त की। वर्तमान में उनका परिवार कोलकाता में रहता है।

    - यूपीएससी 2021 में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली अंकिता अग्रवाल के पिता मनोहर अग्रवाल कोलकाता में हार्डवेयर के व्यवसायी हैं।

    Gamini Singla, AIR-3 UPSC 2021

    Gamini Singla, AIR-3 UPSC 2021

    - यूपीएससी टॉपर गामिनी सिंगला (AIR 3) पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ की रहने वाली है।

    - गामिनी सिंगला ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC), चंडीगढ़ से पढ़ाई की है।

    - कम्‍प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग की स्‍टूडेंट गामिनी सिंगला ने यूपीएससी टॉप करके चंडीगढ़ का नाम रोशन किया है।

    - गामिनी सिंगला के पिता डॉक्टर आलोक सिंगला और मां डॉक्टर नीरज सिंगला हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत हैं।

    - बेटी की कामयाबी पर पूरा परिवार श्री नैना देवी जी के दरबार में पहुंचा और आशीर्वाद लिया।

    - गामिनी ने अपनी सफलता का पूरा क्रेडिट अपनी मेहनत और परिवार के सपोर्ट को दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+