अलका लांबा जी प्लीज क्लियर करिए चोट कहां लगी है?
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अलका ने आरोप लगाया है कि नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के दौरान उनपर हमला किया गया। हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है।

अलका लांबा के सिर में चोट आयी है। मरहम-पट्टी के बाद अलका लांबा मीडिया के सामने आईं और खुद ही पूरे घटनाक्रम के बारे में बताते हुए बीजेपी को निशाने पर लिया। इस हादसे के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अलका लांबा के खिलाफ ट्विट्स के बौछार होने लगे हैं।
ट्विटर पर #YoAlkaSoFarji नाम से ट्रेंड चल रहा है। इसमें अलका लांबा के कुछ फोटो डालकर उनके चोट पर सवालिया निशान उठाया जा रहे हैं। एक फोटो में अलका लांबा अपने बाए हाथ से सिर पकड़ी हुई हैं जहां उन्हें चोट लगा है। उसके बाद अलका लांबा की ड्रेसिंग की फोटो है जिसमें चोट दाईं तरफ नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications