सरेआम लड़की को जबरन किया KISS, लेकिन दिल्ली पुलिस ने कहा किसिंग कोई क्राइम नहीं

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है। महिलाओं के प्रति होने वाले गंभीर अपराधों की वजह से दिल्ली हमेशा से देश-दुनिया में चर्चा में रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली पुलिस अपराध पर लगाम लगाने में नाकामियाब रही है। हो भी क्यों ना क्योंकि यहां पुलिस का रवैया भी ऐसा ही रहा। इसबात का सबूत उस वक्त मिला जब दिल्ली पुलिस ने कहा कि जबरन किस करना कोई अपराध नहीं।

accused

दरअसल दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाके कनॉट प्लेस में रास्ते पर जा रही एक लड़की को निखिल नाम के एक मनचले ने दिनदहाड़े किस करने की कोशिश की। इस पर लड़की ने हिम्मत दिखाई और लड़के को रोकते हुए उसे जोर से डांट लगाई।

इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और लोग इकट्ठे हो गए। लड़की ने फौरन 100 नबंर डायल कर पुलिस को सूचना दे दी, लेकिन पुलिस वो वहां पहुंचने में 40 मिनट लगा गए। लड़की ने जब लड़के की बदतमीजी के बारे में बताया तो बजाए उसके की पुलिस उसका साथ दे वो आरोपी का पक्ष लेने लगी।

पुलिस ने लड़की की कंप्लेंट लिखने से इंकार कर दिया और कहा कि वो एक एप्लीकेशन कनॉट प्लेस के एसएचओ को लिखे। जब लड़की अपनी एप्लीकेशन एसएचओ के पास लेकर पहुंची तो उन्होंने भी उसका कंप्लेंट लिखने से इंकार कर दिया। पुलिस ने दलील ली कि किस करना छेड़छाड़ नहीं है।

घटना और पुलिस के रवैये से नाराज पीड़ित लड़की के एक दोस्त ने घटना के बारे में फेसबुक पर लिखा, जिसके बाद ये बात सोशल मीडिया पर वाइरल हो गई। अब दिल्ली पुलिस के पास खुद के बचाव में कहने के लिए कुछ नहीं बचा है। ऐसे में ये जनना मुश्किल नहीं है कि आखिर क्यों दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध थम नहीं रहे हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+