Vandana Meena : लहंगा-चुनरी वाली यह महिला है IAS अफसर, LBSNAA ट्रेनिंग में क्‍यों पहनी ऐसी ड्रेस?

india day celebration at lbsnaa : लहंगा चुनरी पहने वंदना मीणा हो या धोती कुर्ता में केनाशु शुक्ला या फिर रंजीत यादव। इन सबके पहनावे से भले ही किसी गांव देहात या किसी लोक संस्कृति की झलक दिखाई दे रही हो, मगर ये देश के भावी जिला कलेक्‍टर या कोई अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी हैं। ये सब इंडिया डे 2022 सेलिब्रेट कर रहे हैं। जगह है उत्‍तराखंड की वादियों के बीच मसूरी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA)।

LBSNAA में इंडिया डे क्‍या है?

LBSNAA में इंडिया डे क्‍या है?

यूपीएससी (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) पास करने के बाद आईएएएस, आईपीएस समेत तमाम अफसरों को प्रशिक्षण के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी भेज दिया जाता है। यहां पर यूं तो अधिकारी सूट बूट में प्रशिक्षण लेते नजर आते हैं, मगर प्रशिक्षण का ही एक हिस्‍सा है इंडिया डे। इंडिया डे वाले दिन अफसर अपने अपने क्षेत्रों की संस्कृति, रीति-रिवाजों, पहनावे, कला और शिल्प और व्यंजनों को प्रदर्शित करते हैं, जो देश की 'विविधता में एकता' दिखाते हैं।

इंडिया डे की तस्‍वीरें वायरल

इंडिया डे की तस्‍वीरें वायरल

जिस तरह से यूपीएससी की तैयारी करने वाले हर अभ्‍यर्थी का सपना प्रशिक्षण के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में पहुंचने का होता है उसी तरह से यहां प्रशिक्षण पाने वाले अफसरों को इंडिया डे का बेसब्री से इंतजार रहता है। इंडिया डे को LBSNAA एक मिनी इंडिया सा नजर आता है। इंडिया डे की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होती हैं। इंस्‍टाग्राम पर इंडिया डे हैशटैग के साथ 13 हजार 173 पोस्‍ट शेयर हुई हैं।

कौन हैं आईएएस वंदना मीणा?

आईएएस अधिकारी वंदना मीणा इंडिया डे 2022 के मौके पर लाल चुनरी और नीले लहंगे में नजर आई है। ग्रामीण महिला के पहनावे में इंडिया डे मनाने वाली वंदना मीणा राजस्‍थान के सवाई माधोपुर के गंगापुरसिटी इलाके के गांव टोकसी की रहने वाली हैं। वंदना मीणा ने यूपीएससी 2021 में 331वीं रैंक हासिल की थी। आईएएस अधिकारी वंदना मीणा के पिता पृथ्वीराज मीणा दिल्ली पुलिस और मां संपति देवी हाउसवाइफ हैं।

 Lbsnaa में ट्रेनिंग कैसे होती है?

Lbsnaa में ट्रेनिंग कैसे होती है?

बता दें कि यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और आईआरएस अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में प्रशिक्षण दिया जाता है। तीन माह के फाउंडेशन कोर्स के बाद आईपीएस अधिकारी हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) व अन्‍य अधिकारी भी अपनी अपनी प्रशिक्षण अकादमी में चले जाते हैं। आईएएस अधिकारी प्रशिक्षण के लिए Lbsnaa में ही रह जाते हैं।

 LBSNAA प्रशिक्षण कैसा होता है?

LBSNAA प्रशिक्षण कैसा होता है?

मसूरी स्थित LBSNAA में आईएएस अधिकारियों को विभिन्‍न क्षेत्रों के जाने-माने विशेषज्ञ और वरिष्‍ठ आईएएस अधिकारी पंचायती राज, शिक्षा, चिकित्‍सा, एनर्जी, ग्रामीण व शहरी विकास समेत कई क्षेत्रों की जानकारी देते हैं। प्रशिक्षु अफसरों को किसी सुदूर के गांव में सात दिन के लिए भेजा जाता है। ताकि वे गांवों की जिंदगी को करीब से समझ सकें। अफसरों को उनके कैडर वाले स्‍टेट की स्‍थानीय भाषा भी सिखाई जाती है। LBSNAA में प्रोफेशनल ट्रेनिंग के दौरान विंटर स्टडी टूर होता है, जो 'भारत दर्शन' के नाम से जाना जाता है।

 लबसना ट्रेनिंग में दिल भी दे बैठते हैं अफसर

लबसना ट्रेनिंग में दिल भी दे बैठते हैं अफसर

दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान अफसर एक दूसरे को दिल दे बैठते हैं। यूपीएएसी 2015 टॉपर आईएएस टीना डाबी, सेकंड टॉपर अतहर आमिर खान, तीसरे स्‍थान पर रही अर्तिका शुक्ला और चौथे स्‍थान पर रहे जसमीत सिंह की प्रेम कहानी की शुरुआत लबसना में ही हुई। इनके अलावा आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख व डॉ नागार्जुन गौड़ा और सरजना यादव व हिमांशु जैन की जोड़ी भी LBSNAA में ही बनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+