देश में देवालय से पहले बनने चाहिए शौचालय: नरेन्द्र मोदी

मोदी ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि मेरी छवि हिंदुत्ववादी नेता की है ऐसे में मेरी छवि मुझे ऐसा कहने नहीं देगी, लेकिन मुझमें यह कहने का साहस है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि देश में पहले शौचालय, फिर देवालय बनने चाहिए।खास बात ये भी है कि बीजेपी हमेशा से हिन्दुत्व का मुद्दा उठाती रही है। ऐसे में अपने नेता के इस बयान पर उनकी पार्टी और सहयोगी संगठनों के बीच विवाद खड़ा कर सकता है।
गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने भी शौचालयों पर इस तरह का बयान देते हुए कहा था कि देश को मंदिरों से ज्यादा जरूरत शौचालयों की है। उनके इस बयान के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। वही एकबार फिर से मोदी ने इस मुद्दे को उछाल दिया है। विकास का नारा देते हुए मोदी ने कहा कि गांवों में मंदिरों पर लाखों रपये खर्च किये जाते हैं, लेकिन वहां शौचालय नहीं हैं। ऐसे में देश को मंदिरों से ज्यादा शौचालयों की जरुरत है।
मोदी ने महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में महिलाओं को शौचालयों नहीं होने पर खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। मोदी ने कहा कि वास्तविक नेता वही होता है जिसमें सभी समस्याओं को संभालने की क्षमता और आगे बढ़ने का नेतृत्व करने का गुण हो।












Click it and Unblock the Notifications