TikTok से शुरू हुई लव स्टोरी, शादी के 48 घंटे बाद ही आ गई तलाक की नौबत, इस वजह से बिगड़ी बात

नई दिल्ली । सोशल मीडिया के जमाने में प्यार भी हाईटेक हो गया है। पता ही नहीं चलता कब-किस APP पर कौन-किसको दिल दे बैठे। फेस टू फेस मुलाकात हो ना हो, मगर चैट करते-करते बात शादी तक पहुंचने में भी देर नहीं लगती।

tiktok

ऐसा ही मामला गुजरात में सामने आया है, मगर विडम्बना यह है कि सोशल मीडिया वाला यह प्यार ज्यादा टिकाऊ नहीं निकला। शादी के महज 48 घंटे के दौरान ही तलाक की नौबत आ गई।

अहमदाबाद की है टिकटॉक वाली Love Story

अहमदाबाद की है टिकटॉक वाली Love Story

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हुआ यह कि गुजरात के अहमदाबाद के 21 वर्षीय राजा ने 9 माह पहले टिकटॉक पर एक लड़की के वीडियो का लाइक किया था। 19 वर्षीय यह लड़की ब्यूटीशियन का काम करती है। लाइक के बाद दोनों टिकटॉक पर एक दूसरे को फॉलो करने लगे और फिर इनके बीच चैटिंग का सिलसिला शुरू ​हो गया।

जन्मदिन पर किया प्रपोज

जन्मदिन पर किया प्रपोज

19 नवम्बर 2018 को लड़की के जन्मदिन के मौके पर राजा ने उससे अपने प्यार का इजहार कर दिया, जिसे लड़की ने स्वीकार कर लिया। दोनों में अधिक नजदीकियां बढ़ गई और दोनों ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया। 17 अप्रैल 2019 को दोनों ने परिवार वालों को बिना बताए शादी कर ली।

विवाह पंजीकरण होने से पहले तलाक

विवाह पंजीकरण होने से पहले तलाक

शादी के बाद दोनों ने विवाह पंजीयन के लिए आवेदन भी किया और अपने-अपने घर चले गए। इसके बाद दूल्हे राजा ने लड़की का फोन नहीं उठाया। ना ही मैसेज का रिप्लाई दे पाया। इस पर लड़की ने महिला हेल्पलाइन 181 पर फोन कर मदद मांगी। महिला हेल्पलाइन की टीम ने दोनों को थाने बुलाया और समझाइश की, मगर लड़का तलाक देने पर अड़ गया जबकि लड़की तलाक नहीं चाहती। विवाह पंजीयन होने से पहले दोनों के अलग होने की नौबत आ गई।

फोन नहीं उठाने पर इतना गुस्सा सही नहीं

फोन नहीं उठाने पर इतना गुस्सा सही नहीं

महिला हेल्पलाइन टीम को लड़के ने तलाक मांगने की वजह बताई कि वह लड़की का फोन नहीं उठा पाया तो वह अपना आपा खो बैठी और इतना गुस्सा कर लिया गया कि मुझे पुलिस थाने में आना पड़ गया। ऐसी लड़की के साथ मुझे नहीं रहना। मुझे तलाक चाहिए। जबकि लड़की तलाक नहीं लेना चाहती है और ना ही पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+