दिल्ली: ड्राइवर को आई झपकी और स्टैंड पर खड़ी DTC की बस से जा भिड़ी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
दिल्ली में सोमवार को भीषण हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
नई दिल्ली, 25 जुलाई : दिल्ली में सोमवार को भीषण हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा कार और दिल्ली परिवहन निगन (डीटीसी) बस की टक्कर से हुआ।

कार के उड़े परखच्चे
स्टैंड पर खड़ी बस में तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार लोग हिमाचल से दिल्ली आ रहे थे।

मौके पर पहुंची पुलिस
मौके पर पुलिस पहुंचकर कानूनी कार्रवाई कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि कार चालक को झपकी आने के चलते यह भीषण हादसा हो गया। घायलों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से फोर्टिस हॉस्पीटल रेफर किया गया।

दो बच्चा घायल
मरने वालों में 50 साल की जमुना, 26 साल की ज्योति और 28 साल की निशा शामिल हैं। अनु और अथर्व जिसकी उम्र दो साल है, उसकी हालत गंभीर है।

खड़ी कार में मारी टक्कर
बता दें कि नांगली पूना के निकट यह हादासा हुआ। जहां राजमार्ग पर बस स्टैंड पर खड़ी डीटीसी बस में पांच सवारियों के साथ एक कार आज तड़के टकरा गई। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।

हिमाचल से आ रही कार
पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह के वक्त डीटीसी की क्लस्टर बस खड़ी थी तभी हिमाचल की तरफ से आ रही कार कार पीछे से बस में जा टकराई।
यह भी पढ़ें- MP: सिंगरौली में बड़ा हादसा, स्कूल की छत से गिरा प्लास्टर, 6 बच्चे घायल












Click it and Unblock the Notifications