MP: सिंगरौली में बड़ा हादसा, स्कूल की छत से गिरा प्लास्टर, 6 बच्चे घायल
सिंगरौली, 25 जुलाई। जिले के ग्राम उर्ती माध्यमिक विद्यालय में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब 30 बच्चे एक ही कक्षा कमरे में बैठ कर पढ़ रहे थे। इस दौरान छत गिरने से करीब 6 बच्चे घायल हो गए। जिनमें 2 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं 4 बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मरम्मत हुई लेकिन रखरखाव नहीं
सिंगरौली जिले के उर्ती में करीब 20 वर्षों से शासकीय विद्यालय मौजूद है। जिसकी मरम्मत बीते साल ही की गई थी लेकिन पूर्ण कोविड-19 के दौरान उसका रखरखाव नहीं कराया गया। यही वजह है कि जब स्कूली छात्र जाकर पढ़ने पहुंचे तो आज जर्जर छत बच्चों के ऊपर गिर गया और 6 बच्चे घायल हो गए।
जिम्मेदार अधिकारियों पर हो कार्रवाई
हादसे में एक छात्र की उंगली में फ्रेक्चर आ गया, तो वहीं अन्य बच्चों को पैर और सीने में चोट आईं हैं। हादसे के बाद घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बच्चों के परिजनों का कहना है कि। "इस हादसे के बाद उन्हें विद्यालय भेजने में डर लग रहा है." इसके साथ ही स्थानीयों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की भी बात कही।












Click it and Unblock the Notifications