थर्ड फ्रंट पर कसरत, तीसरे मोर्चे के महासम्मेलन में शामिल होंगे 14 दल

दिल्ली के तालकटोरा मैदान में तीसरे मोर्चे का महासम्मेलन होने जा रहा है। इस महासम्मेलन में मोर्चे की सभी संभावित 14 पार्टियां हिस्सा लेने जा रही है। इस बैठक में तीसरे मोर्चे की शक्ति की आजमाईश की जाएगी और सरकार बनाने की संभावनाओं की तलाश की जाएगी। इस मोर्चे का मुख्य उद्देश्य केन्द्र में गैर बीजेपी और गैर कांग्रेसी सरकार बनाने की सभी संभावनाओं की तलाश करना है। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की अगुवाई में आयोजित की जा रही इस रैली को सांप्रदायिकता के खिलाफ राष्ट्रीय सम्मेलन का नाम दिया गया है।
माना जा रहा है कि इस सम्मेलन में तीसरे मोर्चे के लिए सभी संभावित पार्टियों में से 14 पार्टियां हिस्सा लेने वाली है। खास बात ये है कि इसमे जेडीयू नेता नीतीश कुमार में हिस्सा लेने वाले है। वामदलों के अलावा समाजवादी पार्टी, एआईएडीएमके, जेडीएस, झारखंड विकास मोर्चा पार्टी के प्रमुख नेता समेत कुल 14 दलों के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। सभा नेताओं को सीपीएम नेता सीताराम येचुरी की ओर से चिट्ठी भेजी गई थी। इस बैठक में सांप्रदायिकता, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों के साथ चुनाव में सामंजस्य बनाने पर चर्चा होगी।












Click it and Unblock the Notifications