Teachers Day 2021 पर बोले राहुल गांधी, संध्या का साहस सिखाता है बहुत कुछ

Teachers Day पर बोले राहुल गांधी, संध्या का साहस सिखाता है बहुत कुछ

नई दिल्ली, 05 सितंबर: देशभर में आज यानी 05 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर शिक्षक दिवस की बधाई की है। साथ ही, गोरखपुर जिले की एक खबर शेयर करते हुए लिखा, 'ये बच्ची मुश्किल परिस्थिति, ठप प्रशासन व अनिश्चित भविष्य होने पर भी हिम्मत नहीं हारी। संध्या का साहस बहुत कुछ सिखाता है।'

Teachers Day 2021: Rahul Gandhi said that Sandhya Courage teaches a lot

दरअसल, राहुल गांधी ने जो खबर ट्वीट की है वो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। बता दें, गोरखपुर जिले का बहरामपुर इलाका इन दिनों बाढ़ की चपेट में है, जिसकी वजह से यहां कई परिवार पलायन कर चुके हैं। इन सबके बीच यहां रहने वाली 11वीं की छात्रा संध्या खुद की पढ़ाई जारी रखने के लिए नाव चलाकर स्कूल जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें, संध्या के पिता दिलीप निषाद कारपेंटर का काम करते हैं। दिलीप के चार बच्चे हैं, जिनमें संध्या निषाद सबसे बड़ी बेटी है। संध्या साइंस साइड से गोरखपुर राजकीय एडी कन्या विद्यालय में 11वीं में पढ़ती हैं। अभी दो दिन पहले संध्या का अकेले स्कूल ड्रेस में नाव चलाते वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद पूरे इलाके में इस वीडियो की चर्चा शुरू हो गई। संध्या की मानें तो उसका घर पिछले 10 दिन से पानी में डूबा हुआ है। संध्या और उसका पूरा परिवार छत पर जिदंगी गुजार रहे हैं।

संध्या ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि कोविड की वजह से स्कूल काफी दिनों से बंद चल रहे थे। ऐसे में पढ़ाई छूट रही थी। नेटवर्क की प्रॉब्लम की वजह से घर में सही तरीके से पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। कहा कि शहर में रहने वाली सारी सहेलियां रोज स्कूल जा रही थीं। उनका कॉल बार-बार मेरे पास आ रहा था। वे मुझे स्कूल आने के लिए कह रही थीं। तब मैंने फैसला लिया कि मैं स्कूल जाउंगी। संध्या ने बताया कि घर पर लोग परेशान थे लेकिन मैंने उन्हें विश्वास दिलाया कि मुझे कुछ नहीं होगा। फिर मैंने अकेले नाव से स्कूल आना-जाना शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+