केजरीवाल ने दिया दिल्लीवालों को तगड़ा झटका, बढ़ेंगे पानी के दाम
नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि उनकी सरकार लोगों को सस्ती दरों पर चीजें मुहैया कराएगी, लेकिन लगता है कि आप अपने वादों से मुकरने लगी है। जो पार्टी अब तक मुफ्त पानी की सपना दिखा रही था अब वो पानी की कीमतें बढ़ाने जा रही है।
जी हां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार जल्द ही दिल्ली के लोगों को झटका देने वाली है। दिल्ली सरकार ने पानी की दरों में 10 फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में ये फैसला लिया गया है।
हर महीने खजाने पर केजरीवाल बढ़ाएंगे 1 करोड़ का बोझ
आप की सरकार ने सरकार गठन के 1 महीने बाद 20 हजार लीटर तक पानी मु्फ्त देने का फैसला किया था, लेकिन सरकार इस बोझ को कम करने के लिए नई तरकीब निकालने में जुट गई और अब जल्द आप की आम आदमी सरकार आप पर नया बोझ डालने वाली है। सरकार के इस फैसले से 20 हजार लीटर मासिक से अधिक खर्च करने वालों पर बोझ बढ़ेगा। आपको पानी की बिल में 10 फीसदी अधिक राशी चुकानी होगी।













Click it and Unblock the Notifications