दिल्ली पी रही है शीतल शर्बत, आपने पिया

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राजधानी में शुक्रवार को हजारों जगहों पर तपती दोपहरी में लोग जगह-जगह बांटे जा रहे मीठे शर्बत से अपना गला तर करते रहे। इसे दूध में रुअफजा मिलाकर बनाया गया। राजधानी के हर आम-खास चौराहें से लेकर गली-नुक्कड़ में ये शर्बत बंटा। मौका था गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस का।

हजारों जगहों में बंटा

एक अनुमान के करीब दो हजार स्थानों पर इसे बांटा जाता रहा। इस मीठे शर्बत की छबील भी कहा जाता है। ईस्ट दिल्ली के मधु विहार गुरुद्वारा के पूर्व प्रमुख राजेन्द्र सिंह गुजराल ने कहा कि गुरु अर्जुन देव की याद में ये छबील का आयोजन यूं तो सारे देश में होता है, पर दिल्ली में इसके क्या कहने।

आत्मा तृप्त होती

दिल्ली में मई की भीषण गर्मी में जब लोगों को छबील पीने को मिलती है तो उनकी आत्मा तक तृप्त हो जाती है। ईस्ट दिल्ली से लेकर कनाट प्लेस तक के आठ किलोमीटर के इलाके में करीब 25 जगहों पर छबील बंट रही थी। साई चौक में छबील पीकर आनंदित दिख रहे संजीव गर्ग ने कहा कि वे इस परम्परा को लंबे समय से दिल्ली में देख रहे हैं। इस तरह का पर्व भारत में ही हो सकता है।

गैर-सिख भी बांटते शर्बत

सरदार राजेन्द्र सिंह का दावा है कि आज के दिन हर उस दिल्ली वाले को शर्बत पीने का मौका मिल जाता है,जो घर से कामकाज के सिलसिले में निकलता है। ये एक तरह से प्रसाद होता है। सबसे बड़ी बात ये है कि कई स्थानों पर गैर-सिख भी छबील बांट रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+