Supreme Court ने मेयर चुनाव के लिए आप की याचिका पर दिल्ली उपराज्यपाल को जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने एमसीडी मेयर चुनाव संबंधी याचिका पर उपराज्यपाल और उनके कार्यालय को नोटिस जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आम आदमी पार्टी की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय द्वारा दायर एक याचिका पर दिल्ली के उपराज्यपाल और उनके कार्यालय को नोटिस जारी की है। आप की इस याचिका में दिल्ली मेयर चुनाव जल्द से जल्द कराने की मांग की गई थी, जो अब तक तीन बार ठप हो चुके हैं।
देश की सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली उपराज्यपाल के कार्यालय, एमसीडी के प्रोटेम पीठासीन अधिकारी सत्य शर्मा और अन्य से जवाब मांगा है। शीर्ष अदालत इस मामले पर अगली सुनवाई 13 फरवरी को करेगी। याद रहे हाल ही में हुए एमसीडी चुनाव में जीते मनोनीत सदस्यों को मतदान की अनुमति देने के फैसले पर आप और भाजपा के बीच मतभेदों के कारण सोमवार को एमसीडी हाउस महापौर का चुनाव करने में विफल रहा।
सुप्रीम कोर्ट ने एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में मनोनीत सदस्यों को मतदान करने की अनुमति देने के दिल्ली एलजी के फैसले को चुनौती देने वाली आप की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय की याचिका पर ये नोटिस जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications