Srushti Deshmukh Gowda IAS : टॉपर बनने से लेकर लव मैरिज के बाद 'द आंसर राइटिंग' बुक लिखने तक की Story
नई दिल्ली, 20 सितम्बर। आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख फिर सुर्खियों में हैं। पहले यूपीएससी टॉप करने, फिर इनकी लव मैरिज और अब किताब के चलते सृष्टि जयंत देशमुख की चर्चा हो रही है। सृष्टि ने यूपीएससी व पीसीएस परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए द आंसर राइटिंग नाम से किताब लिखी है, जिसका हिंदी संस्करण भी हाल ही लॉंच किया गया है।

द आंसर राइटिंग के बारे में क्या कहा आईएएस सृष्टि ने ?
अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख लिखती हैं कि ' जून महीने में किताब के लॉंच के बाद, ढेर सारे अभ्यर्थियों ने इसको हिंदी माध्यम में उपलब्ध कराने की माँग की। हिंदी माध्यम में मुख्य परीक्षा की तैयारी को लेकर अधिक मार्गदर्शन उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अतः इस पुस्तक के अनुवाद पर मैंने काम किया जो आज रिलीज़ की जा रही है। इसके लिए मुझे प्रेरित करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को धन्यवाद देती हूँ और यह पुस्तक उन सभी अभ्यर्थियों को समर्पित करती हूँ जो अपनी मातृभाषा में तैयारी कर रहे हैं । यह पुस्तक केवल UPSC परीक्षा ही नहीं अपितु अन्य सभी राज्यों की सिविल सेवा परीक्षा जैसे यूपी, मप्र व बिहार PSC इत्यादि की तैयारी में भी कारगर साबित होगी। यह बताना चाहूँगी की यह संस्करण गूगल ट्रान्स्लेट ना होकर उचित अनुवाद है'

शादी के बाद बन गईं सृष्टि देशमुख गौंडा
सृष्टि जयंत देशमुख मूलरूप से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली हैं। ये मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में उपखंड अधिकारी पद पर पोस्टेड हैं। इन्हें ट्रेनिंग के दौरान साथी आईएएस डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा से प्यार हो गया था। डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा को मणिपुर कैडर मिला था। ये सृष्टि से शादी करने के लिए मणिपुर से मध्य प्रदेश कैडर में आ गए और 23 अप्रैल, 2022 को अर्जुन व सृष्टि ने शादी की। शादी के बाद सृष्टि अपने नाम में सृष्टि देशमुख गौंडा लगाने लगीं। डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा का जन्म 9 मई 1992 को कनार्टक में हुआ था। जबकि सृष्टि 28 मार्च, 1996 को भोपाल में जन्मी।

सृष्टि जयंत देशमुख का यूपीएससी सफर
सृष्टि जयंत देशमुख महज 23 साल की उम्र में आईएएस बन गई थीं। इंजीनियरिंग करने के बाद सृष्टि ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। साल 2018 में अखिल भारतीय स्तर पर पांचवीं रैंक हासिल कर आईएएस बन गईं। सृष्टि अपने परिवार से इकलौते आईएएस अधिकारी हैं। सृष्टि ने भोपाल में रहकर यूपीएससी की तैयारी की थी। सृष्टि अपने परिवार में इकलौती आईएएस अधिकारी हैं। वहीं, 2016 में MIMS से MBBS करने वाले अुर्जन गौंडा ने यूपीएससी 2018 में 418वीं रैंक हासिल की थी।

सृष्टि जयंत देशमुख का परिवार
आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख के पिता जयंत देशमुख एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम रहे हैं जबकि सृष्टि की मां सुनिता देशमुख एक निजी स्कूल में टीचर हैं। इनके एक छोटा भाई है। यूपीएससी के पहले प्रयास में टॉपर बनने वाली सृष्टि देशमुख के पास एनसीसी का ए सर्टिफिकेट भी है। इन्हें योगा भी पसंद है। आईएएस सृष्टि जयंत गौंड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 1.9M followers हैं।
शादी में जमकर किया था डांस
आईएएस कपल सृष्टि जयंत देशमुख और डॉ नागार्जुन बी गौंड़ा की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। इन्हें अपनी शादी में जमकर डांस किया था। स्टेज पर सृष्टि और अर्जुन के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications