Video: जब फ्लाइट में 'बलम पिचकारी' पर थिरकी एयरहोस्टेस
नयी दिल्ली। मौसम होली का है। सब पर होली का रंग चढ़ा हुआ है। ऐसे में होली का रंग स्पाइसजेट के क्रू मेंबर्स पर भी चढ़ गया। स्पाइसजेट ने अपने मुसाफिरों के लिए सरप्राइज होली मनाकर उन्हें चौंका दिया। दिल्ली से गोवा जा रहे स्पाइसजेट के क्रू मेबर्स ने टेक ऑफ से पहले विमान में यात्रियों को स्पाइज दिया और एक के बाद एक हिट बॉलीवुड गानों पर जमकर ठुमके लगाए।

विमान में बैठे मुसाफिर ऐसा होता देख मुस्कुरा उठे। गानों की शुरुआत 'बलम पिचकारी' गाने से हुई। बाद में लोगों को स्पाइटजेट की ओर से होली के स्टीकर दिए गए और लोगों से सूखी होली मनाने की अपील की गई। लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया गया। देखिए फ्लाइट में बलम पिचकारी पर ठुमके लगाते क्रू मेबर्स को...












Click it and Unblock the Notifications