सपा-बसपा के महागठबंधन को नहीं मिला बेस वोट तो भाजपा की होगी बल्ले-बल्ले
नई दिल्ली: सपा-बसपा के महागठबंधन के बाद हर तरफ यही चर्चा है कि आने वाले लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में भाजपा को कोई नुकसान होगा कि नहीं. अगर पिछले चार सालों में सूबे में हुए चुनाव के वोट शेयर देखें तो, इससे पता चलता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की राह आसान नहीं है। पिछले साल यूपी में हुए लोकसभा उपचुनाव में भी ये देखने को मिला था, जब सपा ने बसपा के साथ मिलकर भाजपा को गोरखपुर और फुलपूर में शिकस्त दी थी. भाजपा के लिए ये दोनों सीटें प्रतिष्ठा का सवाल थी क्योंकि ये सीटें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की संसदीय सीटें थीं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस महागठबंधन को एक दूसरे का बेस वोट मिलता है या नहीं. यूपी में 80 लोकसभा सीटें हैं जो कुल लोकसभा सीटों की 15 प्रतिशत हैं। इसलिए केंद्र में सत्ता हासिल करने के लिए यहां का प्रदर्शन बहुत मायने रखता है।
यूपी में हुए पिछले चार चुनावों पर नजर डालने पर पता चलता है कि साल 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 17.50 प्रतिशत वोट मिले थे. उस समय बीएसपी को 17.50 प्रतिशत और एसपी को 23.25 प्रतिशत वोट मिले थे. वहीं साल 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 15 प्रतिशत, सपा को 29.10 प्रतिशत और बीएसपी को 11.70 प्रतिशत वोट मिले थे। इन दोनों चुनावों में सपा और बसपा का कुल वोट शेयर जोड़े तो वो 50.67 और 40.80 प्रतिशत है।
चार चुनावों में प्रदर्शन
वहीं 5 साल पहले साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो भाजपा को 42.32 प्रतिशत, सपा को 22.18 प्रतिशत और बसपा को 19.62 प्रतिशत वोट मिले। इस चुनाव में इन दोनों का कुल वोट प्रतिशत 41.80 प्रतिशत रहा जो भाजपा से कम था। वहीं दो साल पहले हुए विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा को 39.67 प्रतिशत, सपा को 21.82 प्रतिशत और बसपा को 22.23 प्रतिशत वोट मिले थे. दोनों के वोट शेयर मिला जाए तो वो 44.05 प्रतिशत है। इस स्थिति में भाजपा को सूबे में कई सीटों का नुकसान हो सकता है।

ऐसे में अगर हम मानें कि पहले 100 फीसदी वोटर बेस लॉयलटी (मतदाता अपने गठजोड़ को वोट देंगे या नहीं) का, दूसरे में 80 फीसदी वोटर बेस लॉयलटी है, जिसमें 20 फीसदी वोट सपा-बसा के वोट इन दोनों के अलावा किसी अन्य पार्टी को मिलें। तीसरे हालात में मानें कि 60 फीसदी वोटर बेस लॉयलटी है। इसमें से 40 फीसदी सपा-बसा के मतदाता किसी और को वोट दें तो क्या होगा।
भाजपा को नहीं होगा नुकसान
अगर सपा और बसपा का महागठबंधन अपना 40 फीसदी वोट प्रतिशत खो दें, तो भाजपा को आने वाले चुनाव में कोई फर्क नही पड़ेगा। एनडीए के हिस्से में ऐसे हालात में 74 सीटें आएंगी और महागठबंधन को सिर्फ छह सीट मिलेगी। जबकि दो सीटें कांग्रेस के हिस्से में आएंगी।
वोट प्रतिशत ना खोने पर महागठबंधन को होगा फायदा
अगर 2014 की तरह सपा-बसपा अपना वोट प्रतिशत बनाए रखते हैं तो ऐसे हालात में महागठबंधन को 41 सीटें मिलेंगी, जबकि एनडीए को 39 और कांग्रेस को दो सीट मिलेंगी।
महागठबंधन को 18 सीटें
अगर महागठबंधन(सपा-बसपा) अपने वोट फीसद का 20 फीसदी गंवा दे तो एनडीए को 62 सीटें मिलेंगी, जबकि महागठबंधन के हिस्से में केवल 18 सीटें आएंगी और कांग्रेस दो सीटें ही जीत पाएगी।
इससे साफ है कि भाजपा अगर सपा-बसपा के वोटों के वोटरों को प्रभावित कर दे तो उसे कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा. ऐसे में सपा-बसपा दोनों पार्टियों के लिए उसका बेस वोटर बहुत मायने रखता है और हर हालात में उसे बनाए रखने पर दोनों पार्टियों की स्थिति सुधरेगी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications