प्रधानमंत्री प्रत्‍याशी पर सोनिया का फैसला अंतिम होगा: दिग्विजय सिंह

Sonia Gandhi and leaders will declare candidate for PM post: Digvijay Singh
नई दिल्‍ली। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार का फैसला जल्‍द ही लिया जाएगा और इसका फैसला यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि 17 जनवरी को होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्‍याशी की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

दिग्विजय सिंह का कहना है कि भारत के संसदीय व्‍यवस्‍था में प्रधानमंत्री पद का प्रत्‍याशी घोषित होना विधायकों और सांसदों का अपना नेता चुनने का अधिकार छीन लेता है। इसलिए हमने अभी तक इस पर निर्णय नहीं लिया है लेकिन मीडिया में चर्चा के कारण सोनिया ने ऐसे संके‍त दिये हैं।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि पार्टी के अंदर प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार घोषित करने की मांग बढ़ती जा रही है, वहीं मोदी के बढ़ते प्रभाव और कांग्रेस को चार राज्‍यों में मिली बुरी हार ने भी पार्टी को बैकफुट पर भेज दिया है। 8 दिसंबर को विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सोनिया गांधी ने अपनी हार स्‍वीकार करते हुए कहा था कि हम पीएम पद के प्रत्‍याशी का फैसला जल्‍द ही करेंगे।

विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने ही पार्टी को लीड कर प्रचार किया था अत: उनके नाम पर एक औपचारिक घोषणा ही बाकी रह गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+