पिता की लाश के 50 टुकड़े बैग में भरकर ले जा रहा था बेटा, तभी आ गई पुलिस
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बाप-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेटे ने प्रॉपर्टी के लालच में अपने पिता की हत्या कर दी। यही नहीं लाश के छोटे-छोटे करीब 50 टुकड़े कर डाले। मामले का खुलासा तब हुआ जब वह लाश के टुकड़ों को बैग में भरकर फेंकने ले जा रहा था। घर के बाहर से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शव के टुकड़ों को पोस्टमॉर्टम क लिए भेज दिया है।

प्रॉपर्टी के बेटे ने की बाप की हत्या
मामला पूर्वी दिल्ली के शाहदरा का है। संदेश अग्रवाल बड़ा बाजार इलाके में रहते थे। उनकी इसी इलाके में कॉस्मेटिक की दुकान है। परिवार में पत्नी दो बेटे व एक बेटी है। संदेश दुकान पर सामान बेचकर घर का खर्च चलाते थे। जानकारी के मुताबिक, बेटा अमन पिता की दुकान की जगह साइबर कैफे खोलना चाहता था। मृतक के भाई ने बताया कि अमन ने एक महीने पहले दुकान न देने पर पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

सजिश के तहत की गई हत्या
उन्होंने बताया कि हत्या में पूरा परिवार शामिल है। इस पूरे हत्याकांड को अंजाम बेहद सोची-समझी साजिश के तहत दिया गया है। मृतक के अन्य परिजनों की मानें तो घटना से पहले पत्नी, छोटा बेटा और बेटी घूमने के बहाने घर से बाहर चले जाते हैं, ताकि बड़ा बेटा इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दे सके। भाई ने बताया कि अक्सर प्रॉपर्टी को लेकर संदेश का घरवालों से झगड़ा होता था। कोर्ट में भी संपत्ति का केस चल रहा है। उन्होंने बताया कि संदेश अपनी आधी संपत्ति पहले ही अपनी पत्नी और बच्चों के नाम कर चुके थे, लेकिन घरवाले पूरी प्रॉपर्टी हड़पना चाहते थे।

पुलिस ने लाश के टुकड़ों के साथ रंगे हाथों पकड़ा
मृतक के परिजनों ने कहा कि मंगलवार सुबह संदेश नहीं मिले तो उनकी तलाश की गई। इसी बीच अमन की गतिविधियां संदिग्ध दिखीं तो उसपर शक हुआ। रात में अमन का दोस्त गाड़ी लेकर उसके घर पहुंचा। अमन लाश के टुकड़ों से भरा बैग कार में रखकर फेंकने जा रहा था, इसी दौरान शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अमन और उसके दोस्त को रंगे हाथों पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications