फिर विवादों में 'आप' के सोमनाथ भारती, एमसीडी इंजीनियर को पीटा

Former Delhi Law Minister Somnath Bharti
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार गिरने के बाद मंत्री से लेकर संतरी तक सभी विवादों के घेरे में हैं। एक बार फिर अरविंद केजरीवाल सरकार में कानून मंत्री सोमनाथ भारती एक विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। सोमनाथ भारती ने एमसीडी इंजीनियर की कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पिटार्इ कर दी। साउथ दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित एमसीडी दफ्तर में जो कुछ हुआ उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।। एमसीडी ने हौज खास विलेज में एक मकान पर बुलडोजर चलाया था, लेकिन इसका आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ जमकर विरोध किया

बल्कि दफ्तर पहुंचकर इंजीनियर की जमकर पिटाई भी कर दी, खुद सोमनाथ भारती भी अधिकारियों से उलझ गए। पहले एमसीडी दफ्तर में घुसकर इंजीनियर की सरेआम पिटाईए फिर हंगामा और बाद में धरना भले ही अपनी ओर से लाख सफाई दें। मालूम हो कि सोमनाथ भारती अपने कुछ समर्थकों के साथ 15 जनवरी की आधी रात दिल्ली स्थित खिड़की गांव गए थे जहां एक घर पर छापा मारने से इन्कार करने के बाद दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी से उनकी बहस हो गई थी।

सोमनाथ भारती का आरोप था कि उस इमारत से वेश्यावृति और मादक पदार्थ की तस्करी का रैकेट चलता है। इसके बाद भारती अपने समर्थकों के साथ उस महिला के घर में जबरन घुस गए। हालांकि इन महिलाओं पर किए गए परीक्षण में ड्रग्स की मात्रा नहीं मिली थी। वहीं, महिलाओं ने आरोप लगाया है कि मंत्री और उनके साथ मौजूद लोगों ने न केवल उनके साथियों के साथ मारपीट की और उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में घुमाते रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+