सोमनाथ भारती ने अब राष्ट्रपति पर किया ट्वीट, बाद से हटाया

सोमनाथ भारती ने अब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पर विवाद्सपद ट्वीट कर दिया है। भारती ने राष्ट्रपति की लोकलुभावन अराजकता वाली टिप्पणी से इत्तेफाक नहीं रखते हैं और आश्चर्य जताया कि क्या आप के कदमों की तुलना 1984 और 2002 के दंगों से की जा सकती है।
भारती ने ट्वीट किया है, यदि आप का कदम अराजकता थी तो माननीय राष्ट्रपति महोदय, 1984 और 2002 के दंगों को क्या मानेंगे.. आंदोलन अच्छा मजाक है श्रीमान राष्ट्रपति़। बाद में उन्होंने आलोचना होने के बाद उन्होंने अपना ट्वीट हटा दिया।












Click it and Unblock the Notifications