मोदी-शाह की करीबी स्मृति ईरानी होगीं दिल्ली में भाजपा की CM उम्मीदवार !
नयी दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। आम आदमी पार्टी इस बार बहुमत का आंकड़ा पार करने की जुगत लगा रही है तो भारतीय जनता पार्टी प्लान 60 तैयार करने में जुट गई है। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह खुद इस बार दिल्ली की कनाम संभाल रहे हैं। दरअसल शाह पिछली बार की गलती को दोहराना नहीं चाहते।

तैयारियों जोरों पर है तो पार्टी में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोतुहल जारी है। पार्टी में जारी अंदरुनी अनबन को देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि भाजपा इस बार दिल्ली के वोटरों को चौंका सकती है। जी हां पार्टी के भीतर चल रहे समीकरणों को गौर से देखें तो माना जा रहा है कि भाजपा केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को दिल्ली में सीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश कर सकती है।
भाजपा के पास इस वक्त दिल्ली में कोई सीएम का चेहरा नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, वरिष्ठ नेता जगदीश मुखी, केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन रेस में सबसे आगे चल रहे हैं, लेकिन अमित शाह इन बार ऐसा चेहरा आगे करना चाहते है जो लोगों के बीच लोकप्रिय हो, लोग उसे स्वीकार कर लें।
ऐसे में कयास तेज हो रहे हैं कि स्मृति ईरानी सीएम की रेस में सबसे आगे खड़ी हो सकती है। दरअसल ईरानी लोकप्रिय है। दिल्ली की आम जनता उन्हें पसंद करती है। इन सबके से बढ़कर वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बहुत करीबी है।
अमित शाह इसबार दिल्ली में कोई कमी नहीं चाहते हैं। वो जीरो टॉलरेंश की नीति पर काम करने वालों में से है। ऐसे में सीएम की रेस में खड़े उपाध्याय, विजय गोयल और हर्षवर्धन का नुकसान होना तय है। गोयल और हर्षवर्धन के नाम पर पार्टी में एकजुटता की कमी है तो वहीं जगदीश मुखी के सामने उनका उम्र आड़े आ रहा है। ऐसे में स्मृति ईरानी शाह की पहली पसंद बन सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications