आप को झटके पर जोरदार झटका, जसविंद नरुला ने भी छोड़ी पार्टी

दिल्ली की नॉर्थ-ईस्ट सीट से पार्टी के उम्मीदवार महेंद्र सिंह ने आज पार्टी की टिकट लौटा दी तो वहीं हाल ही में पार्टी की सदस्य बनीं जानी-मानी गायिका जसपिंदर नरूला ने भी आज पार्टी से इस्तीफा छोड़ दिया। पार्टी से इस्तीफा देते हुए जसविंद नरुला ने कहा कि कोई लोकतंत्र नहीं है और कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जा रही है। गौरतलब है कि नरूला ने पिछले महीने ही पार्टी की सदस्यता ली थी।
इतना ही नहीं पार्टी के कई उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। नार्थ दिल्ली से आप के उम्मीदवार महेन्द्र सिंह ने पार्टी को टिकट लौटा दी। हलांकि उन्होंने चुनाव न लड़ने की कोई वजह नहीं बताई है। उनकी जगह अब पार्टी की तेज-तर्रार युवा नेता राखी बिड़लान को टिकट दिया जाने वाला है।
दरअसल यह सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है। बिड़लान के दिल्ली में मंत्री रहते हुए किए गए कामों को पार्टी ने खूब सराहा था। चंडीगढ़ से पार्टी की उम्मीदवार बनाई गई सविता भट्टी ने भी टिकट लौटा दिया था।
एक टीवी चैनल के रिपोर्ट के मुताबिक मुरादाबाद से पार्टी के उम्मीदवार खालिद परवेज भी मैदान छोड़ रहे हैं। हाल ही में पार्टी के कई बड़े नेता अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ चुके हैं। गौरतलब है कि इनमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अशोक अग्रवाल हैं, जिन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी दिशाहीन हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications