31 मार्च तक दिल्ली छोड़े कन्हैया वरना दुर्गा पूजा में होगा महिषासुर का वध
नयी दिल्ली। जेएनयू विवाद में फंसे छात्रसंघ नेता कन्हैया कुमार को एक के बाद एक धमकियां मिल रही है। कोई उनकी जुबान काटने वाले को ईनाम की घोषणा कर रहा है तो कोई मारने वाले को ईनाम देने की बात कर रहा है। ताजा धमकी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना की ओर से दी गई है।

यूपी नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने कन्हैया कुमार को 31 मार्च तक दिल्ली न छोड़ने का आदेश दे दिया है। अमित जानी ने कहा है कि अगर कन्हैया ने 31 मार्च तक दिल्ली नहीं छोड़ी तो शूटआउट के लिए तैयार रहें। अमित जानी ने ये भी कहा कि उनकी धमकी को मजाक में ना लिया जाए।
केजरीवाल को भा गई 'कन्हैया की आजादी', विज्ञापन में दिखा असर
अमित जानी ने कहा कि अगर कन्हैया और खालिद ने 31 मार्च तक दिल्ली नहीं छोड़ी तो 8 अप्रैल से नवरात्रों की पूजा प्रारंभ हो रही है नवरात्रो में उनके शार्प शूटर कन्हैया नामक महिषासुर का अंत कर देंगे। उन्होंने कहा कि कन्हैया के वध किये जाने के बाद ही वे दुर्गा अष्टमी की पूजा करेंगे। आपको बता दें कि अमित जानी वो ही व्यक्ति है जिन्होंने लखनऊ में मायावती की मूर्तियां तोड़कर खूब सूर्खियां बटोरी थी।












Click it and Unblock the Notifications