दिल्ली में बिक रहा जहर: गोलगप्पे, मोमोज, चाट, बर्गर जैसे स्नैक्स में मिले मल के अंश
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो इस खबर को आप जरूर पढ़ें क्योंकि यह आपके और आपके परिवार के जिंदगी का सवाल है। जी हां चिलचिलाती गर्मी में शाम होते-होते शहरों की सड़कों पर हर चौराहा खाने-पीने की चीजों के ठेले और रेहडि़यां गुलजार होने लगे हैं। इन पर मिलने वाले किफायती एवं चटपटे जंक फूड या फास्ट फूड हर आयु वर्ग को अपनी तरफ खींचता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह जायका आपको बीमार... बहुत बीमार कर सकता है।

इंस्टिट्यूट ऑफ होटेल मैनेजमेंट, कैटरिंग एंड न्यूट्रिशन, पुसा द्वारा किए गए अध्ययन में दिल्ली में बिकने वाले खाद्य पदार्थों में ईकोलाई बेक्टिरिया पाया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि से बैक्टिरियां संक्रामक है और स्वास्थ संबंधी कई परेशानियां पैदा कर सकता है।
खाद्य पदार्थों में रोग फैलाने वाले जो बेक्टीरिया पाए गए, उनमु मुख्यतया बेसिलियस सीरस, क्लॉस्ट्रीडियम पेरीफ्रिन्जेन्स, स्टेफीलोकॉकर ऑरस और सल्मॉनेला स्पेसीज शामिल थे। वैज्ञानिकों के अनुसार बेसिलियस सीरस से उल्टी और डायरिया, क्लॉस्ट्रीडियम पेरीफ्रिन्जेन्स से पैट में दर्द और डायरिया, स्टेफीलोकॉकर ऑरस उल्टी, भूख न लगना, पेट में दर्द, हल्का बुखार और सल्मॉनेला स्पेसीज टायफॉइड, फूड प्वाइजनिंग जैसी समस्याएं होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications