कभी बंगलों में रहने वाली शीला दीक्षित आज रह रहीं छोटे से फ्लैट में
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। दिल्ली का मुख्यमंत्री रहते हुए करीब 15 सालों तक 3, मोतीलाल नेहरु मार्ग के भव्य बंगले में और उसके बाद केरल के गवर्नर के रूप में राजभवन में रहने वाली शीला दीक्षित अब साउथ दिल्ली के निजामउदीन इलाके के एक छोटे से फ्लैट में शिफ्ट कर गई है। बताते चले कि 3, मोतीलाल नेहरु मार्ग के बंगले में अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रहते हैं।

बहरहाल, शीला जी का मौजूदा फ्लैट टू बेड रूम का फ्लैट है। यह पहली मंजिल पर है। जानकारों का कहना है इस कारण 76 साल की शीला दीक्षित को सीढियों को चढ़ने में बहुत दिक्कत होती है। वे चाहती थीं कि लिफ्ट लग जाए पर उऩके पड़ोसी ने उन्हें इस बात की इजाजत नहीं दी।
शीला का संकट
सूत्रों का कहना है कि लिफ्ट लगने पर पड़ोसी के फ्लैट को नुकसान पहुंच सकता है। इस सारी स्थितियों के चलते शीला दीक्षित को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अभी शीला जी के साथ उनके परिवार के सदस्य साथ नहीं रहते। उनके पूर्व सांसद पुत्र संदीप दीक्षित के बारे में पता नहीं चल सका कि वह कहां रहते हैं। वे बीता लोकसभा चुनाव हार गए थे।
महत्वपूर्ण है कि देश के दूसरे बहुत से राज्यों के विपरीत दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री को कोई सरकारी बंगला या फ्लैट नहीं मिलता। आपको याद होगा कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद सरकारी बंगले को छोड़ना पड़ा था। अब वे उस फ्लैट में रहते हैं,जो उनकी पत्नी को अफसर के रूप में मिला है।
आगे पढ़ें- सावधान इंडिया! कश्मीर में हो सकती है खून की होली।












Click it and Unblock the Notifications