दिल्ली में शीला ने किया कमबैक, बनीं कांग्रेस की स्टार प्रचारक

नयी दिल्ली। दिल्ली की सत्ता पर 15 साल तक राज करने के बाद साल 2014 में शीला दीक्षित के लिए विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त घातक साबित हुई। पार्टी के हार के लिए उन्हें जिम्मेदार माना गया और उन्हें सक्रिय राजनीति से किनारा कर दिया गया। साल भर दिल्ली की राजनीति से दूर रही शीला ने एक बार फिर से कमबैक किया है।

sheila dikshit

एक बार फिर से शीला के मजबूत कंधों पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जो कांग्रेस पार्टी के हार के लिए शीला को दोषी मान रही थी उसी पार्टी ने ऐलान किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की प्रमुख प्रचारक होंगी।

हलांकि खबर ये भी आई कि शीला दीक्ष‍ित के पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने से इनकार कर दिया, लेकिन इन संभावनाओं से इंकार करते हुए कांग्रेस सांसद पीसी चाको ने बताया कि पार्टी के लिए शीला एक प्रमुख प्रचारक होंगी। पार्टी को पूरी उम्मीद है कि वह एक स्टार प्रचारक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+