दिल्ली में हार के कगार पर राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। देश की सबसे मालदार एमएलए सीट ग्रेटर कैलाश सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार शर्मिष्ठा मुखर्जी हार के कगार पर हैं। वह आप के सौरभ भारद्वाज से बहुत पीछे चल रही हैं। वह राष्ट्रपति प्रणव कुमार मुखर्जी की पुत्री हैं।

Sharmishtha Mukherjee

मुखी आगे

उधर, जनकपुरी सीट से भाजपा के दिग्गज नेता जगदीश मुखी आगे चल रहे हैं। वे पहले पिछड़ भी रहे थे। हालांकि उनके खिलाफ उनके अपने दामाद सुरेश कुमार मैदान में थे। किरण बेदी भाजपा के गढ़ कृष्णानगर से पीछे चल रही हैं।

दो तिहाई बहुमत

आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव के रूझान आने के साथ बहुत आगे चल रही है। आप दो तिहाई की तरफ बढ़ रही है। भाजपा को 20 सीटें मिल सकती हैं।

कुछ सीटों पर कांग्रेस आगे

कांग्रेस पांच सीटों पर आगे हैं अंतिम खबरों के आने तक। भाजपा भी पिछड़ती जा रही है।

केजरीवाल आगे

नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल बहुत आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज जैसे महाबल मिश्र और नसीब सिंह पिछड़ रहे हैं। इस बीच, पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 8 सीटें मिली थी, इस बार कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। कांग्रेस को जंगपुरा, कालकाजी,सीलमपुर, मटियामहल वगैरह में जीत की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+