आप में दरार, केजरीवाल से नाराज प्रशांत भूषण छोड़ सकते हैं पार्टी
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी में दरार पड़ती देख रही है। पार्टी के पुराने साथी पार्टी का साथ छोड़ने का मन बना चुके हैं। आम आदमी पार्टी का बड़ा चेहरा और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण आप का साथ छोड़ सकते हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रशांत पार्टी के सयोंजक अरविंद केजरीवाल से नाराज चल रहे हैं। पार्टी में अपनी अनदेखी से प्रशांत नाराज चल रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने बयान दिया था कि वो दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे। सूत्रों की माने तो प्रशांत भूषण और उनके पिता शांति भूषण दोनों ही आम आदमी पार्टी से किनारा कर सकते हैं। ऐसे में अगर दिल्ली चुनाव से पहले ये दोनों ने पार्टी छोड़ दिया तो आप को बड़ा झटका लग सकता है।
आपको बता दें कि प्रशांत भूषण के पिता और पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण ने भी बीजेपी के सीएम पद की उम्मीदवार किरण बेदी की तारीफ की है। हलांकि प्रशांत भूषण ने अपने पिता शांति भूषण के उस बयान से किनारा कर लिया है जिसमें उन्होंने किरन बेदी की तारीफ की थी। प्रशांत भूषण ने कहा है कि किरन बेदी पर उनके विचार निजी हैं और हम इन विचारों का समर्थन नहीं करते।
गौरतलब है कि शांतिभूषण ने कहा था कि किरण बेदी का भाजपा का उन्हें कैंडिडेट बनाना बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक है। उन्होंने कहा कि बेदी भी अरविंद केजरीवाल की तरह करप्शन के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनती हैं तो दिल्ली को बेहद ईमानदार सरकार देंगी।












Click it and Unblock the Notifications