सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में लगाया पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर बैन लगा दिया है।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर बैन लगा दिया है।

सुप्रीम कोर्ट नें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि तीन महीनों में पटाखों से होने वाले हानिकारक प्रभावों को लेकर एक रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि आज से ही देश में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए। इस तत्काल प्रभाव से लागू किया चाहिए। कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि अगली सुनवाई तक पूरी तरह से पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध रहना चाहिए।
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यायवरणविद्दों ने सुप्रीम कोर्ट से पटाखों के चलते बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications