मां के बाद बेटे दीक्षित का हमला, कहा कांग्रेस में ‘असली’ नेता नहीं

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के क्लीन बोल्ड हो जाने के बाद पार्टी में आरपो-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ा जा रहा है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कांग्रेस नेताओं पर हार का ठीकरा फोड़ते हुए हार के लिए अजय माकन को जिम्मेदार ठहराया तो वहीं माकन ने भी पलटवार किया। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की दखल के बाद दोनों ओर से हमले बंद हुए तो शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित इस वाक युद्ध में कूद पड़े हैं।

sandeep dikshit

संदीप ने कहा कि पार्टी के पास 'असली' नेता नहीं हैं। संदीप ने कांग्रेस को अगाह किया कि कहीं वह धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे पर बीजेपी या आर्थिक मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की नकल ना हो जाए। संदीप ने इशारों-इशारों में कहा कि पार्टी में नए लोगों को लाना चाहिए। संदीप ने कहा कि पार्टी में वरिष्ट नेताओं की कोई पूछ नहीं है।

संदीप ने कहा कि कांग्रेस में अहंकार बढ़ रहा है। जिसकी वजह से कार्यकर्ता बहुत असहज महसूस कर रहे हैं। संदीप ने पार्टी की नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई चुनाव न तो लोकतंत्रितक तरीके से शुरु होता है और न ही खत्म।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+