Sakshi Murder Case: आरोपी साहिल पर लगाई गई पॉस्‍को की धारा,रोहिणी कोर्ट ने संज्ञान में ली चार्जशीट

दिल्‍ली के साक्षी मर्डर केस में आरोपी साहिल की मुश्किलें और बढ़ चुकी हैं। साक्षी के आरोपी साहिल के खिलाफ दाखिल चार्जशीट को रोहिणी कोर्ट ने संज्ञान में ले लिया है। साहिल के खिलाफ पॉस्‍को की धारा के तहत भी केस दर्ज किया गया है। अब इस केस में अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी जिसमें साहिल पर आरोप लगया होंगे।

sakshi-murder-case

याद रहे दिल्‍ली के शाहबाद डेयरी इलाके में कथित तौर पर साहिल ने अपनी गर्लफ्रैंड का साक्षी जिसकी उम्र 16 साल थी उस पर चाकू से हमला करने के बाद उसके सिर पर पत्‍थर से कई वार करके कूच दिया था।

मई महीने में सड़क के किनारे साहिल ने साक्षी की चाकू से गोद कर जब हत्‍या की थी तो ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

साक्षी की बेरहमी से हत्‍या करने वाले साहिल को पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया था। उसके खिलाफ पुलिस ने 640 पन्‍नों अंतिम चार्जशीट दाखिल की थी।

साक्षी का कथित हत्‍यारा फ्रिज और एसी रिपेयरिंग का काम करता है और साक्षी ने इसी पिछले साल 10 वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी और उसके पिता मिस्‍त्री थे और मां प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी।

ये केस लव जिहाद बताया जा रहा था क्‍योंकि साहिल ने अपना हिंदू नाम बताकर साक्षी से दोस्‍ती की थी लेकिन जब साक्षी को बाद में पता चला था कि वो मुसलमान है तो उसने उससे अपना मिलना- जुलना बंद कर दिया। इसके बाद एक दिन साक्षी को साहिल ने किसी बहाने से बुलाया और उसका चाकू से गोद कर कत्‍ल कर दिया था। उसके कत्‍ल के बाद 16 साल की साक्षी का मुंह और सिर पत्‍तथर से कूच दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+