क्या राजस्थान में भी बदलेंगे सीएम? दिल्ली में राहुल गांधी के घर पहुंचे सचिन पायलट, प्रियंका गांधी भी मौजूद
नई दिल्ली, 24 सितम्बर। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पाायलट दिल्ली में हैं। पायलट शुक्रवार शाम को राहुल गांधी के घर पहुंचे। यहां पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजदूगी में सचिन पायलट की राहुल गांधी से मुलाकात हो सकती है।

बता दें कि पंजाब में कांग्रेस सीएम बदल दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसी के साथ ही राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भी बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच सचिन पायलट का दिल्ली दौरा कई मायनों में खास है। राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमे के बीच सियासी जंग किसी से छुपी हुई नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications