Red Light On Gaadi Off: अभियान को करना पड़ा स्थगित, LG के खिलाफ सड़क पर उतरे AAP कार्यकर्ता, जमकर की नारेबाजी

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान को स्थगित कर दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया है।

Red Light On Gaadi Off: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान को स्थगित कर दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया है। गोपाल राय ने कहा कि एलजी ने इस अभियान की फाइल को मंजूरी नहीं दी। जिससे हमें रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान को स्थगित करना पड़ा।

Red Light On Gaadi Off: अभियान को करना पड़ा स्थगित, LG के खिलाफ सड़क पर उतरे AAP कार्यकर्ता, जमकर की नारेबाजी

आप कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सड़कों पर उतरकर एलजी सक्सेना के खिलाफ नारेबाजी की। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अरुणा आसफ अली हॉस्पीटल की ओर जाने वाली सड़क को खाली करने को कहा। वाटर कैनन भी लगाए गए हैं। गोपाल राय ने गुरुवार को कहा था कि एलजी वीके सक्सेना द्वारा फाइल को मंजूरी नहीं देने के कारण रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान को रोक दिया गया। फाइल 21 अक्टूबर को ही एलजी के पास भेजी गई थी।

गोपाल राय ने एलजी पर लगाया गंभीर आरोप

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की लेवल बढ़ रही है। लेकिन एलजी को इसकी चिंता नहीं है। वे दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वे फाइल को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम एलजी से अपील करना चाहेंगे कि पॉलिटिकल फाइट अलग से हो सकती है। लेकिन इस फाइल की मजूरी दे दीजिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को कम नहीं करना चाहती है।

एलजी पर फाइल की मंजूरी नहीं देने का आरोप

गोपाल राय ने कहा कि अगर फाइल की मंजूरी मिल जाती तो यह अभियान शुक्रवार से ही शुरू हो जाती। लेकिन अब तक फाइल को मंजूरी नहीं मिली। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को तैनात करने से पहले उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस के साथ मॉक ड्रिल की जाती है। चूंकि फाइल को मंजूरी नहीं मिली है, इसलिए दुर्भाग्य से हमें इस अभियान को स्थगित करना पड़ा। बता दें कि वाहनों के प्रदूषण को कम करने के लिए पहली बार 16 अक्टूबर 2020 को रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत ग्रीन लाइट होने तक ड्राइवरों को बत्ती पर गाड़ी बंद रखना होता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 28 अक्टूबर से फिर से शुरू होगा 'रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ' अभियान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+