गठबंधन के लिए पासवान तैयार, लेकिन बीजेपी ने साधी चुप्पी

ram vilas paswan
नयी दिल्ली। बिहार की सियासत का खेल चालू है। लोकसभा चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो रामविलास पासवान ने बिहार की राजनीति में तूफान ला दिया है। अब तक कांग्रेस और आरजेडी के साथ खड़ी लोपजा भाजपा के साथ आना चाहती है। गठबंधन की बात पर अब तक चुप्पी साध रखे लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने मीडिया में प्रकट होकर गठबंधन पर अपना रुख साफ करते हुए कहा कि हमारी पार्टी नए गठबंधन के लिए तैयार है।

बेटे चिराग के साथ मीडिया के सामने मुखातिब हुए पासवान एनडीए या फिर बीजेपी के साथ गठबंधन पर कुछ खास बात नहीं की, लेकिन ये बात जरुर कही कि ये फैसला पार्टी का है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए ऐसा फैसला लेना पड़ा है, गठबंधन का फैसला पार्टी के लोगों ने किया है। उन्होंने कहा कि तीन-चार दिन के अंदर हम गठबंधन पर फैसला ले लेंगे। दबे सुर में लोजपा प्रमुख ने कहा कि गठबंधन के लिए सारे विकल्प खुले हुए हैं।

कांग्रेस और आरजेडी ने नाराजगी जताते हुए पासवान ने कहा कि एलजेपी को पुराने गठबंधन में कोई सम्मान नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा कि हमने सोनिया गांधी, सीपी जोशी से मुलाकात की और गठबंधन की बात भी कही, लेकिन उन्होंने गंभीरता नहीं ली। उन्होंने कहा कि एलजेपी छोटी पार्टी है और उसे तैयारी के लिए समय चाहिए।

आरजेडी और कांग्रेस का साथ छोड़ने के पीछे वजहें गिनवाते हुए पासवान ने कहा कि दोनों पार्टियों ने उन्हें महत्व नहीं दिया। सीटों को लेकर उनसे बात नहीं बनी इसलिए हमने साथ छोड़ दिया। हलांकि बीजेपी की ओर से अभी इस गठबंधन के ऊपर कोई टिप्पणी नहीं नहीं की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+