जाड़े की शुरूआत होने से पहले ही दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, दीवाली के पहले ही दम घोंटू हुई राजधानी
जाड़े की शुरूआत होने से पहले ही दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, दीवाली के पहले ही दम घोंटू हुई राजधानी
नई दिल्ली, 20 सितंबर: सर्दी का मौसम आने में अभी समय है लेकिन दिल्ली में अचानक से वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है। दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में एक्यूआई में जबदस्त बढ़ोत्तरी होने के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार को भी खराब होती रही।

Recommended Video
बता दें अभी तीन दिन पहले ही दिल्ली में इस साल की सबसे अच्छी एयर क्वालिटी दर्ज की गई थी। वहीं सोमवार को प्रदूषण का स्तर खराब स्तर पर पहुंच गया है। जाड़ा आने से पहले प्रदूषण के कारण दम घोंटू वातावरण हो गया है।
हर दिन बत्तर स्थिति की ओर बढ़ रहा है एक्यूआई
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आनंद विहार में मंगलवार को एक्यूआई 418 पर पहुंच गया। जो कि पिछले दिन के साथ बदतर स्तर की ओर बढ़ रहा है। वहीं सोमवार को शाम 4 बजे 182 और रविवार को 119, शनिवार को 70 और शुक्रवार को 47 एक्यूआई थी।
बता दें हर बार की तरह जाड़ा शुरू होने से पहले दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने की वजह दिल्ली से सटे हुए पंजाब और हरियाणा के खेतों में पराली जलाने से भी हो सकती हैं, जैसा कि विगत सालों में होता आ रहा है। हालांकि दिल्ली सरकार खेत में लगने वाली आग के लिए बायो फटलाइजर का छिड़काव करने का इंतजाम किया है जिससे पराली जल कर राख बनने के बजाय खाद में परिवर्तित हो जाएगी।
दमघोंटू हवा कर सकती है बीमार
खराब एयर क्वालिटी जहां हेल्दी लोगों को प्रभावित करेगी वहीं बीमारी से ग्रसित लोगों के स्वास्थ्य को और बिगाड़ सकती है। दिल्ली के बढ़े प्रदूषण के कारण प्रदूषित हवा के लंबे समय तक संपर्क में रहने से सांस लेने में तकलीफ, फेफड़ों की समस्या, अस्थमा और हृदय रोग हो सकते हैं।
दिल्ली में पटाखों पर लगाया गया है प्रतिबंध
गौरतलब है कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने राष्ट्रीय राजधानी में 1 जनवरी तक सभी प्रकार के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। ये प्रतिबंध तुरंत प्रभाव से लागू होता है। वहीं दिल्ली में आप सरकार पिछले दो साल से सर्दियों में पटाखों पर प्रतिबंध लगा रही है। इस साल प्रतिबंध की जल्द घोषणा से शहर प्रशासन और पुलिस को पटाखों के अवैध निर्माण, बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के लिए एक तंत्र स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिलने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications