जाट कम्युनिटी और एबीवीपी आज दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

जहां एक ओर जाट कम्युनिटी के करीब 10 हजार लोग दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे, वहीं दूसरी ओर दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में एबीवीपी के छात्र प्रदर्शन करेंगे।

नई दिल्ली। आज यानी गुरुवार को दिल्ली में प्रदर्शन का दौर चलेगा। जहां एक ओर जाट कम्युनिटी के करीब 10 हजार लोग दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे, वहीं दूसरी ओर दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में एबीवीपी के छात्र प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने बुधवार को ही तैयारी कर ली है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने नॉर्थ कैंपस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट हैं ये देखते हुए भारी मात्रा में महिला पुलिस को भी तैनात किया गया है, क्योंकि प्रदर्शन करने वालों में लड़कियां भी होंगी। इसके अलावा पुलिस ने जंतर-मंतर पर होने वाले जाट प्रदर्शन से भी निपटने की तैयारी कर रखी है।

जाट कम्युनिटी और एबीवीपी आज दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात
ये भी पढ़ें- गुरमेहर विवादः रिजिजू ने शेयर किया वीडियो, कहा-दर्द समंदर से भी ज्यादा गहरा

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि पूरी दिल्ली में लगभग 4000 पुलिसवालों की तैनाती की गई है। जाट प्रदर्शनकारियों को पुलिस दिल्ली की सीमा पर नहीं रोकेगी और उन्हें जंतर-मंतर तक आने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया है कि जाट कम्युनिटी ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि यह रैली शान्ति से की जाएगी, जिसमें किसी तरह की हिंसा नहीं होगी। जाटों की यह रैली नौकरी और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मांग को लेकर है, जो जंतर-मंतर पर सुबह 11 बजे से शुरू होगी। राजधानी दिल्ली में होने वाली इस रैली से जाट समुदाय केन्द्र सरकार पर दबाव बनाना चाहती है। ये भी पढ़ें- 8 मार्च को मुंबई मेयर का चुनाव, शिवसेना ने दर्ज कराया विरोध

ऑल इंडिया जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के दिल्ली के जंतर मंतर पर गुरुवार को आरक्षण की मांग करते हुए प्रदर्शन करेंगे। पुलिस ने बताया कि अगर भीड़ की वजह से यातायात व्यवस्था में कोई दिक्कत आती है तो डायवर्जन किए जाने की भी योजना बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+