बीएस बस्सी ने दिल्ली पुलिस को कहा अलविदा, आलोक वर्मा नए कमिश्नर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी आज रिटायर हो रहे हैं। पुलिस बल में 39 साल सेवाएं देने वाले बीएस बस्सी के सम्मान में दिल्ली पुलिस मुख्यालय में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया है। आज शाम को इस पार्टी में केंद्र के कई मंत्रियों के शामिल होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

कौन हैं आलोक वर्मा
- आलोक वर्मा 1978 बैच के आईपीएस अफसर हैं।
- वर्मा तिहाड़ से जुड़ी तमाम समस्याओं को सुधारने के लिए चर्चा में रहे हैं।
- आलोक वर्मा साल 2012 में हुए दिल्ली गैंगरेप मामले में भी चर्चा में रहे हैं।
- वर्मा दिल्ली पुलिस में क्राइम ब्रांच और नई दिल्ली रेंज में ज्वॉइंट सीपी और डीसीपी (साउथ डिस्ट्रिक) के तौर पर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications