PM पर 'आप' का निशाना, कहा झूला झुलाने,बिरायानी खिलाने और 10 लाख का सूट पहनने से नहीं चलती कूटनीति
नयी दिल्ली। भारत न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में शामिल नहीं हो सका। भारत एनएसजी में शामिल नहीं हो सका,जिसे लेकर आम आदमी पार्टी को एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और उनपर तर्ज कसते हुए कहा कि झूला झुलाने, बिरयानी खिलाने और 10-10 लाख के सूट पहनकर दिखाने से दुनिया में कूटनीति नहीं चलती। चीन ने कहा एनएसजी के लिए न भारत को और न ही पाक को सपोर्ट

वहीं सीएम केजरीवाल ने कहा कि विदेश नीति के फ्रंट पर पीएम बुरी तरह फेल हुए हैं। केजरीवाल ने उनसे जवाब मांगा कि उन्होंने अपने विदेशी दौरों पर क्या किया? केजरीवाल ने सवाल उठाया कि 'क्यों? क्या पीएम ने कुछ दिनों पहले स्विट्जरलैंड का दौरा नहीं किया था?' आपको बता दें कि पीएम मोदी एनएसजी मुद्दे पर समर्थन जुटाने के लिए स्विट्जरलैंड भी गए थे।
Why? Didn't the PM visit Switzerland just a few days ago? https://t.co/XWyJAQsSmP
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 24, 2016
मनीष सिसोदिया ने एक के बाद एक ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला किया। सिसोदिया ने अपने एक ट्वीट में लिखा है कि एनएसजी में हमें नाकामी मिले तो इसे चीन की चालाकी बतचा रहे है वहीं अगर हम जीत गये होते तो मोदी, मोदी जप रहे होते।
हारे तो चीन की चालाकी, और अगर जीते होते तो? मोदी मोदी जप रहे होते। तमाशे की कूटनीति को तमाचा लगा है। कुछ तो शर्म करो https://t.co/umtKLdOwh4
— Manish Sisodia (@msisodia) June 24, 2016
क्या NSG पर देश की हार के लिए, राज्यों को कमज़ोर करने में व्यस्त PMO से सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए?है कोई या सवाल पूछने वाले भी सब व्यस्त है?
— Manish Sisodia (@msisodia) June 24, 2016
झूला झुलाने, बिरयानी खिलाने और 10-10 लाख के सूट पहनकर दिखाने से दुनिया में कूटनीति नहीं चलती। https://t.co/umtKLdOwh4
— Manish Sisodia (@msisodia) June 24, 2016












Click it and Unblock the Notifications